वेलनेस (कल्याण) कार्यक्रम

कल्याण का अर्थ है जीवन के सभी आयामों में खिलना - आनन्दित रहना, स्वयं के साथ और अपने आसपास के लोगों के साथ सहजता से रहना|

वेलनेस प्रोग्राम योग, आयुर्वेद और ज्ञान का एक आदर्श संतुलन है। सप्ताहांत का लंबा कार्यक्रम आपकी मनोदृष्टि को रोग से स्वास्थ्य की ओर ले जाता है। यह विभिन्न प्रभावशाली और व्यावहारिक कल्याण अभ्यासों से निर्मित किया गया है जिनके माध्यम से आप जीवन में स्वास्थ्य, धन और खुशी को आमंत्रित करते हैं।

हमारी कार्यप्रणाली

हमारा कल्याण (वेलनेस) समाधान आज की आम तौर पर तनावपूर्ण जीवनशैली; कार्यस्थल तथा व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर मांगों के संदर्भ में सबसे अधिक प्रासंगिक है।

आयुर्वेद + योग + ज्ञान

आयुर्वेद

सरल और आसानी से व्यवहार में लायी जाने वाली युक्तियां जिनकी उत्पत्ति आयुर्वेद में होती है, साझा की जाती हैं। ये नियमित सुझाव न केवल जीवन में बदलाव लाने में मदद करते हैं बल्कि जीवन को ही बदल देते हैं।

योग

स्वस्थ रहना प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में कुछ आधारभूत योगासनों को सिखाया जाता है जो सारे दिन शरीर-मन दोनों  को ऊर्जा वान और सक्रिय रहने में मदद करते हैं।

ज्ञान

जीवन असंख्य चुनौतियों को प्रस्तुत करता है।  जो आपको उनका सामना करने के लिए तैयार करता है, वही ज्ञान है। जब यह ज्ञान आप में गहराई से समा जाता है, तो यह बोध है। एक आनंदित और भरपूर  जीवन जीने में आपकी मदद करने के लिए हम अपना कालातीत ज्ञान साझा करते हैं।

मूल मंत्र - हमारा अंतर्निहित दर्शन

i) धर्म अर्थ काम मोक्षानाम आरोग्यम् मूलम् उत्तमम ||

धर्म जीवन के नैतिक मूल्य और कर्तव्य हैं और अर्थ आर्थिक मूल्य. काम  सुख या इच्छा है जो जीवन को चलाती है। मोक्ष आध्यात्मिक मूल्य हैं जो एक व्यक्ति को मानव के रूप में बढ़ने में मदद करते हैं। ये एक व्यक्ति को जीवन का ढांचा प्रस्तुत करते हैं। धर्म के सही मूल्य अर्थ को सार्थक होने के लिए आधार हैं। काम की पूर्ति करने के लिए अर्थ की समृद्धि की आवश्यकता होगी। आध्यात्मिक विकास का मार्ग जिसका समापन मोक्ष में हो, धर्म, अर्थ और काम का एक सुंदर संतुलन है। जीवन में इन चार साधनों का निर्बाध मिलन जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाता है।

ii) स्वास्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं

स्वास्थ्य की रक्षा करना, आयुर्वेद का एक और मुख्य सिद्धांत है। यह मानना कि स्वस्थ व्यक्ति को देखभाल की आवश्यकता नहीं है और वह इच्छा से खा व सो सकता है, कुछ ही समय में उसके स्वास्थ्य को नष्ट कर सकता है। वेलनेस कार्यक्रम  स्वास्थ्य के पोषण के पहलू को सामने लाता है और इसे बहुत ही व्यावहारिक साथ ही रोचक बना देता है। आयुर्वेद इस पर एक  काम नहीं करता कि एक ही नाप सभी के लिए उपयुक्त  है। यह स्वास्थ्य के प्रति  व्यक्तिगत रूप से अनुकूलित दृष्टिकोण है।

iii) सर्वम पंच भौतिकम

सब कुछ, जीवित और निर्जीव, पंच महाभूत, पाँच मूल तत्वों से बना है; आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी। जिस ब्रह्मांड में हम रहते हैं, वह भोजन जो हम निगलना चाहते हैं और हमारे शरीर इन पांच तत्वों से बने हैं। वेलनेस कार्यक्रम आपको शरीर-मन संकाय के कामकाज की गहरी समझ देने के लिए इन मूलभूत अंगों की व्याख्या  करने में मदद करता है। जब इन सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है, तो वेलनेस - मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय - जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा बन जाता है।

Connect With Us