श्री श्री योग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उन लोगों के लिए समृद्ध अनुभव प्राप्त करने का अच्छा  मार्ग है, जो लोग शिक्षक के रूप में या सिर्फ़ एक व्यक्ति के रूप में योग के पथ पर आगे बढ़ना चाहते हैं। 

आप में से जो एक सफ़ल योग शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह पाठ्यक्रम योग प्रथाओं की प्रमाणिक प्रासंगिक तकनीक तथा उपकरण प्रदान करता है। इसके साथ ही यह आपको शिक्षण की अपनी अनूठी शैली को आगे लाने में मार्गदर्शन भी करता है जिससे सबका कल्याण हो सके। यह आपको शिक्षण के क्षेत्र में एक आशाजनक कैरियर के मार्ग की ओर बढ़ाता है। 

वहीं दूसरों के लिए, यह पाठ्यक्रम आतंरिक शांति और चिरस्थायी आनंद की एक बहुप्रतीक्षित यात्रा की ओर अग्रसर करता है। इस कार्यक्रम में आपके द्वारा निवेश किये गए समय में, आप अपने भीतर की शक्ति, क्षमता और छिपी हुई कलाओं से अवगत होते हैं। यह कार्यक्रम आपके अंतर्मन की गहन यात्रा की ओर अग्रसर करता है। 

यह कार्यक्रम  कई स्वरूपों में कराया जाता है:-

1. 200 घंटे – योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 

2. 300 घंटे - योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 

3. हठ योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम  

उपरोक्त किसी भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आप एक योग्य योग प्रशिक्षक के रूप में प्रमाणित किये जाते हैं।

1. 200 घंटे - योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

200 घंटे का प्रमाणपत्र योग शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एक योग शिक्षक के रूप में नींव के पत्थर की तरह है। इस कार्यक्रम  के दौरान, आप एक महत्वाकांक्षी शिक्षक के रूप में, इस प्राचीन विज्ञान के मूल सिद्धांतों के साथ एकरसता पैदा करेंगें जो कि इस कार्यक्रम  में बड़ी पवित्रता के साथ सिखाया जाता है। यह 200 घंटे का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उन लोगों के लिए आदर्श है जो योग शिक्षक बनते हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो आगे भविष्य में योग में ज्ञान की चोटियों को मापने का धैर्य रखते हैं। इस प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम के सफ़ल समापन के बाद, आपको श्री श्री स्कूल ऑफ़ योग से 200 घंटे का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जो आपको योग  अलायन्स RYT 200 (पंजीकृत योग शिक्षक 200 घंटे) में पंजीकरण करने के लिए योग्य बनाता है।

2. 300 घंटे – योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

300 घंटे – प्रमाणित योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम  योग  का एडवांस कार्यक्रम  है। इसके लिए आपको श्री श्री स्कूल ऑफ़ योग  या अन्य किसी भी योग  स्कूल से पहले 200 घंटे का योग  शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम करना होता है। यह कार्यक्रम  आपको योग  के गहन ज्ञान से अवगत करवाता है। इस कार्यक्रम  में जीवनशैली प्रबंधन, ध्यान और आयुर्वेद का अध्ययन भी करवाया जाता है। 

यह 4 सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम  है जो कि आपको उन्नत स्तर की योग कक्षाएं संचालित करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार करेगा। आप में से जो इस पाठ्यक्रम को सफ़लतापूर्वक पूरा करते हैं, उन्हें श्री श्री स्कूल ऑफ़ योग  से 300 घंटे का प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो आपको योग अलाइंस RYT 300 (पंजीकृत योग शिक्षक 300 घंटे) में पंजीकृत करने के लिए योग्य बनाता है।

3. हठ योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

हठ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम  – हमारे पारंपरिक शास्त्रों की गहरी समझ में सक्षम बनता है। दर्शन शास्त्र के माध्यम से, शठ क्रिया (शुद्धिकरण की तकनीक), आसन, प्राणायाम (श्वसन प्रक्रिया), मुद्रा एवं बंध और ध्यान के माध्यम से यह कार्यक्रम  आपको अभ्यास की गहराई में जाने के लिए एक अनूठा आयाम प्रदान करता है।  

हमारे अनुभवी शिक्षकों ने आधुनिक और पारंपरिक शिक्षण विधियों का उपयोग करते हुए, हठ योग की प्रथाओं को प्राथमिकता प्रदान की है। प्रमाणिक हठ योग प्रथाओं में प्रासंगिक उपकरणों और तकनीकों एवं प्रभावी मार्गदर्शन के साथ अभ्यास एवं शिक्षण में हठ की प्रमाणिक शैली से अवगत कराया जाता है। इस तरह से, आज के भाग-दौड़ से भरी जीवनशैली में अभ्यास, ज्ञान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से हठ योग अपना मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

यह कार्यक्रम 10 दिन का आवासीय पाठ्यक्रम के रूप में श्री श्री स्कूल ऑफ़ योग में सिखाया जाता है।

प्रतिभागियों के अनुभव