प्रज्ञा योग - अंत:प्रज्ञा प्रक्रिया

अंतः प्रज्ञा वह ज्ञान है जो भीतर से आता है। यह उसके विपरीत होता है जो आपने प्राप्त किया है या जो आपने सुना है या आप अपनी बुद्धि के द्वारा जिसका अनुमान लगा सकते हैं। हम सभी ने अपने दैनिक जीवन में अंतः प्रज्ञा संबंधी क्षणों को अनुभव किया है। बच्चों के लिए इस अंतः प्रज्ञा को अनुभव करना एवं इसे विकसित करना सरल होता है। बच्चों का  मन सरल  होता है | उनमें आसक्ति कम होती है और वह प्रकृति के साथ लयबद्ध होते हैं 

प्रज्ञा योग - सरल व्यायाम और ध्यान के द्वारा अंतः प्रज्ञा क्षमताओं को विकसित करने का एक अद्वितीय तरीका है। यह कार्यक्रम तीव्र ग्रहण शक्ति, सतर्कता, सीखने की कुशलताओं में सुधार, निर्णय लेने की कुशलता और अनजाने भय को मिटाकर बच्चों का सशक्तिकरण करता है। नियमित अभ्यास बच्चों को दैनिक जीवन में अंतः प्रज्ञा विकसित करने में  सहायता करता है। जिससे उन्हें उनकी पढ़ाई - लिखाई, प्रतिभाओं, संवाद-क्षमता  और रचनात्मकता को अधिक विकसित करने में मदद मिलती है |

इस स्थिति में आपके मन में बहुत सारे प्रश्न आ रहे होंगे। अंतः प्रज्ञा क्या है? क्या इसे वास्तव में विकसित किया जा सकता है? क्या हम सभी यह कार्यक्रम कर सकते हैं?

आपको प्रज्ञा योग कार्यक्रम में इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे जिससे आपको अंतः प्रज्ञा में स्पष्ट अंतर्दृष्टि प्राप्त हो और इसके द्वारा आप अंतः प्रज्ञा को कैसे सुधार सकते है|

 

प्रज्ञा योग क्या है? - अंत:प्रज्ञा प्रक्रिया

‘अंतः प्रज्ञा का अर्थ है - सही समय पर सही विचार।’

– गुरुदेव श्री श्री रविशंकर

हमारी चेतना में अत्यधिक क्षमता है। प्रज्ञा योग बच्चों को मन की अनंत संभावनाओं तक पहुंचने में सहायता करती है। यह मन को पांच इन्द्रियों से परे जाने और अंतः प्रज्ञा या छठी इंद्री को समझने में सक्षम बनाती है। एक विकसित अंतः प्रज्ञा अच्छे निर्णय लेने, बेहतर तरीके से संवाद करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता करती है। अंतः प्रज्ञा खोज करने और नव परिवर्तन लाने में सहायता करती है। इससे शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन और पारस्परिक सम्बन्धों में सुधार आता है।

हालांकि यह कुछ ऐसा है जो हमारे भीतर अंतर्निहित है और हमारे दैनिक जीवन में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देता है। अब प्रश्न यह उठता है कि अंतः प्रज्ञा को प्रासंगिक एवम् रुचिकर तरीके से कैसे विकसित किया जाए।

बुद्धि की सीमा पर

विश्वभर के सफल लोग काफी हद तक इस बात से सहमत हैं कि अंतः प्रज्ञा सफलता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

प्रज्ञा योग पर शोध - अंत:प्रज्ञा प्रक्रिया

पूछे जाने वाले प्रश्न