अपने मन की असीमित संभावनाओं का अनुभव करें

जितना आपने सोचा था, उससे कहीं अधिक अपनी क्षमताओं का विस्तार करें

आपके भय दूर हो जाएंगे

स्वयं और अपनी क्षमताओं के बारे में अपनी धारणाओं को तोड़ दें

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपनी भूमिका का अन्वेषण करें

डायनैमिज़्म फॉर सेल्फ एंड नेशन ( डी एस एन )

हम सभी की व्यक्तिगत सीमाएं, पुरानी आदतें या संकोच होते हैं,जो हमें पीछे की ओर खींचते हैं और जीवन को पूर्णता से नहीं जीने देते हैं।हांलाकि, हम सभी में स्वयं के लिए,अपने परिवार,अपने समुदाय और यहां तक कि अपने आसपास के संसार के लिए सबसे अच्छा बनने की गहरी इच्छा होती है।

डी. एस. एन एक कठिन और रूपांतरण करने वाला कार्यक्रम है जो प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत संकोचों  और अवरोधों को तोड़ने की शक्ति प्रदान करता है और आंतरिक स्थिरता एवम् शक्ति का अनुभव कराता है।अपने पूर्ण सामर्थ्य को पाने के लिए मन के अवरोधों को तोड़ दीजिए।

मुख्य तत्व

डी. एस. एन एक कठिन और रूपांतरण करने वाला कार्यक्रम है,जो प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत संकोचों और अवरोधों को तोड़ने की शक्ति प्रदान करता है और आंतरिक स्थिरता एवम् शक्ति का अनुभव कराता है।आपकी क्षमताओं का इतना अधिक विस्तार होता है, जितना आप सोच भी नहीं सक

सामूहिक प्रक्रियाएं एवम् विचार - विमर्श

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समूह में प्रक्रियाएं और विचार - विमर्श कराए जाते हैं। एक संवेदनशील एवम् बेहतर समझ के वातावरण के निर्माण के द्वारा प्रतिभागी वास्तविक जीवन में परिस्थितियों का सामना कर पाते हैं और उनके प्रति अपनी प्रतिक्रिया देने और अपने भयों एवम् संकोचों से उबरने के  उपकरणों के बारे में सीखते हैं।

ज्ञान के सत्र

इनमें प्राचीन ज्ञान पर गहराई से विचार - विमर्श किया जाता है, जो अच्छा जीवन जीने के रहस्यों का उद्घाटन करता है।ये छोटे - छोटे वीडियो के सत्र और सामूहिक विचार - विमर्श एक व्यक्ति के जीवन में समझने के नए दृष्टिकोण का निर्माण करते हैं और बेहतर जीवन जीने के लिए व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं।

पद्म साधना

गुरुदेव कहते हैं कि पद्म साधना आपको आपकी आंतरिक शक्ति का अनुभव कराती है। 45 मिनट के इन योग आसनों के क्रम का प्रतिदिन अभ्यास करने से मन शांत, शरीर अधिक स्वस्थ और अधिक शांति की प्राप्ति होती है।यह अद्भुत योगासनों का क्रम आपके मन और शरीर को गहरे ध्यान के लिए तैयार करने में मदद करता है। अधिक जानें>>

शक्ति पर ध्यान केंद्रित करना

अपनी शक्तियों के बारे में जानें और सोचें कि आप उनका प्रयोग करके समाज में क्या योगदान दे सकते हैं? समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक ऐसी श्रृद्धा , जिसे कोई हिला ना सके और अपनी सहभागिता के महत्व, का अन्वेषण करें।

मैं भीतर की शक्ति का अनुभव करना चाहता हूँ
प्रतिपादक

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी,

विश्व विख्यात मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु

" डी एस एन आपको भीतर से खोल देता है और आपकी ऊर्जा को बढ़ाता है। सारी निष्क्रिय ऊर्जा क्रियाशील हो जाती है, एक चूहा शेर बन जाता है,एक साधारण व्यक्ति बुद्ध बन जाता है।डी. एस. एन सभी बाधाओं और सीमाओं को मिटा देता है,जो आपने स्वयं पर लगा दी हैं। डी. एस. एन कार्य में झलकता प्रेम है। इसे करने से कोई व्यक्ति आत्मा की असीमितता का अनुभव कर सकता है।"