योग के बारे में (yoga)

योग से परिचय | Introduction to Yoga

 

योग शरीर, मन, और आत्मा की सामंजस्य की ओर एक पथ है।

योग संस्कृत शब्द ‘ युज ’ से बना है, जिसका अर्थ है जोड़ना। यह शरीर,  मन और आत्मा के मिलन, एक हो जाने  का पथ है- आत्म चेतना का  परमात्म चेतना से मिलन।

योग सिर्फ़ एक प्रकार का शारीरिक अभ्यास नहीं अपितु- एक प्राचीन ज्ञान है जो हमें स्वस्थ, खुश व शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्गदर्शन प्रदान करता है - जिसका अंतिम लक्ष्य स्वयं से मिलन।

हर मनुष्य आनंद चाहता है। प्राचीन समय में ऋषि मुनि स्वाध्याय द्वारा ऐसी परम चेतना की अवस्था प्राप्त कर लेते थे जहाँ उन्हें स्वतः स्वस्थ, आनंद व सार्थक जीवन जीने की कला का साक्षात्कार हो जाता था।

हालाँकि योगा हिन्दू संस्कृति का अभिन्न अंग है, किन्तु यह ऐसा ज्ञान है जो सभी धर्म, संस्कृतियों  से परे है और इसे कोई भी अपना सकता है। 

 

योगा के लाभ | Benefits of Yoga

  • introduction to yogaशरीर से विषैले तत्वों को बहार निकलने में सहयोग देता है।
  • शरीर में ऊर्जा का सही प्रवाह निर्देशित करना।
  • मांसपेशियों में लचक और जोड़ों का बराबर संचालन।
  • अंग - विन्यास (Posture) और शरीर के सरेखण (alignment) को ठीक करना।
  • पाचन क्रिया, हार्मोन ग्रंथियों और प्रवाह तन्तुओं को निर्देशित करना।
  • अंगो प्रत्यंगों को मज़बूत करना, शरीर को तन्दुरुसत रखना और यौवन कायम रखना।
  • अस्थमा, डायबिटीज, ह्रदय रोगों और कई पुरानी बिमारियों से निज़ात दिलाना और वज़न कम करने में सहायता करना।

 

योग  के बारे में और जानिए - यहाँ क्लिक करें। 

क्या आप सभी योगासनों के बारे में जानना चाहते है? योगासनों की सूची एवं जानकारी हेतु

    योग सीखें और बीमारियों से रहें दूर

    योग कार्यशालाएं श्री श्री योग आसन . प्राणायाम . ध्यान . ज्ञान
    योग सीखें और बीमारियों से रहें दूर