योग के बारे में (yoga)

वज़न घटाने के 5 आसान तरीके | 5 Secrets to Weight Loss

फास्ट फूड, जंक फूड और तेज जिंदगी, स्वास्थ्य को खराब कर देती है। जो आजकल अक्सर चर्चा में रहता है और संपूर्ण विश्व जिसके बारे में बात कर रहा है- वो है मोटापा! लोग आज पहले से स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक है और मोटापे के खिलाफ जंग में कोई कसर नही छोड़ी है। जब हम मोटापे के खिलाफ लड़ाई में होते है सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है कि कौन सा सबसे अच्छा तरीका बढ़ी हुई तोंद को एक आकर्षक शरीर (सिक्स पैक ऐब्स) मैं तब्दील कर सकता है।

वजन कम करने के बहुत से तरीके हो सकते हैं- कोई वेट ट्रैनिंग कर सकता है, कोई कार्डीयो व्यायाम, सर्किट ट्रैनिंग या उच्च तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण पर इस पथ पर सफलता की मूलभूत चीज़ है, आपका अपने तरीके के प्रति समर्पण, नज़रिया, प्रतिबद्धता और अनुशासनात्मक जीवन शैली। आज हम वजन कम करने के योग के ५ रहस्यों पर बात करेंगें। ये नुस्खे जब आप अपने जीवन में नियमपूर्वक अपनाते हैं तो आपका शरीर सुडौल होता है और उसके साथ आपका वजन कम करने लगता है।

योग वजन कम करने हेतु पूर्ण रूप से सक्षम है। ये ना केवल योग आसन है अपितु योग भोजन की आदतों और भविष्य में अपनाने के लिए जीवन शैली पर भी सलाह देता है और hume सजग करता है। नीचे वजन कम करने के राज दिए गए हैं:

संसार बहुत विशाल है | The world is not enough

हम वजन कम कर सकते हैं, इस पर भरोसा रखें | Don’t lose hope, lose weight

आपका शरीर एक बैंक अकाउंट के जैसा है | Imagine your body as your bank account

अपने शरीर को चकित करें | Surprise your body

उत्साह को बरकरार रखें | Beat the boredom


संसार बहुत विशाल है

अपने योग अभ्यास को एक अनुलाभ की तरह समझे। असली लड़ाई रोज मर्रा की गतिविधियों में है। हम कब क्या खाते हैं इसके प्रति हमें अपने मन को अनुकूलित करना होगा। (इस का ज्ञान आवश्यक है यह जानने के लिए हमें अपने मन को सजक करना होगा। ) अपने खाने पर ध्यान दें और सूर्य अस्त के बाद भोजन में कार्बोहायड्रेट न लें। रात को हल्का भोजन लेने से आप सुबह तरोताजा उठते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स रात में वसा में परिवर्तित हो जाते हैं रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट्स ना लेने से इस प्रक्रिया को रोक देते हैं।


हम वजन कम कर सकते हैं, इस पर भरोसा रखें

आपको यह याद रखना होगा कि आपके पेट पर वसा की परतें सालों में चढ़ी हैं। हम जल्दी निराश होने लगते हैं और प्रतिबद्धता से हटने लगते हैं। यहाँ पर सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि अपने अभ्यास में विश्वास रखे और अभ्यास को जारी रखें। योग के अभ्यास से वजन कम होने में थोड़ा समय लगता है, तुरंत नहीं। आजकल हम सब कुछ जल्दी में चाहते हैं और हम भूल जाते हैं कि पसीना बहाने के सिवाय कोई दूसरा उपाय नहीं है। अपना कोई मित्रों का समूह बना लें जो आपको नियमपूर्वक अभ्यास के लिए प्रेरित करते रहें और आप उन्हें। यह आपके योग अभ्यास को बढ़ाएगा और ऐसा करने में मजा भी अधिक आएगा।


आपका शरीर एक बैंक अकाउंट के जैसा है

अगर हम भोजन से कैलरी ज्यादा लेते हैं और उपयोग कम करते हैं तो इसका बचा हुआ शेष हमारे शरीर में जमा हो जाता है। इसी अंतर को उलटने कि आवश्यकता है जिसके लिए कैलोरी लेने कि मात्रा कम करके और कैलोरी के उपयोग को बढ़ाना होगा। अपने जीवन सञ्चालन के लिए आपको एक निश्चित मात्रा में कैलोरी कि आवश्यकता है इसलिए आपको अपने भोजन के प्रति अधिक सख्त होने की कोई आवश्यकता नहीं है। जोश में आकर हम एक डाइट प्लान करते हैं और उसके हटते ही हमारा वजन बढ़ने लगता है। इसलिए इन बची हुई कैलोरी को खर्च करके ही काम हो सकता है। सही समय पर भोजन करने से हमें असमय भूख का आभास नहीं होता है। हमें सुबह का नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन रानी की तरह और रात का भोजन भिखारी की तरह करना चाहिए। हम इसका उल्टा करते हैं और बहुत सारी मात्रा में अनुपयुक्त कैलोरी एकत्रित होने लगती है।


अपने शरीर को चकित करें

विभिन्न योग आसनो को करके हम अपने शरीर को चकित कर सकते हैं। यदि आप पेट की मांसपेशियां के लिए त्रिकोणासन कर रहे हैं, तो इसे बदल कर शिशु आसन करें। मांसपेशियों को भिन्न भिन्न कोणों से खीचने पर वसा धीरे-धीरे कम होने लगता है, ये आपके वजन कम करने में उतना सहायक नहीं है पर यह आपको एक सुन्दर सुडौल शरीर के उद्देश्य की ओर ले जायेगा। एक ही मांसपेशियों के समूह के लिए भिन्न भिन्न योग आसन सीखे। योग में उपलब्द्ध भिन्न भिन्न तरह के आसन आपके योग अभ्यास में विविधता लाते हैं।


उत्साह को बरकरार रखें

कुछ ज्यादा करने की चाह के साथ, कई बार आप योग अभ्यास करते हुए बोर अनुभव करने लगते हैं। ये सोचते हुए कि कुछ हो नहीं रहा है या थोड़ा ब्रेक चाहिए। ऐसे समय में आप अपने अभ्यास की तीव्रता बढ़ाये और अभ्यास के समय को और लंबा करें। इस प्रकार आप अपने मन के अनुकूलन को तोड़ पायेंगें। योग अभ्यास से पूर्व अपने छुट्टी के दिनों में में कार्डियो ट्रेनिंग को जोड़ें। इससे आपका अच्छा बरकरार रहेगा।

जैसे ही आपका शरीर योग अभ्यास लिए लयबद्ध हो जाता है, आपका वजन स्थिर होने लगता है। ये कार्डियो ट्रेनिंग के साथ अतिरिक्त और तीव्र अभ्यास, इस स्थिरता को तोड़ता है।

ये रहस्य सभी के जाने हुए तथ्य है लेकिन हम अपने मन की पसंद के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं और शरीर के लिए क्या अच्छा है जानते हुए भी अपनी आँखे मोड़ लेते हैं। अपने शरीर की आवाज को सुनना बहुत जरुरी है, अत्यधिक व्यायाम या फिर बहुत ही सख्त डाइट करना जरूरी नहीं है। संतुलित मन व् शरीर और एक सही दिशा ही दीर्घगामी परिणाम दे सकते है।

योग सीखें और बीमारियों से रहें दूर

योग कार्यशालाएं श्री श्री योग आसन . प्राणायाम . ध्यान . ज्ञान
योग सीखें और बीमारियों से रहें दूर