हाँ ! सुदर्शन क्रिया कपल्स के बीच में संबंधों को बेहतर करती है।

क्या आप कुछ बोझ या शर्मिंदगी महसूस करते हैं जब आपको अक्सर अपने जीवनसाथी या प्रेमी के प्रति अपने प्यार को साबित करना पड़ता है? कपल्स के बीच यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है। पर इसका समाधान आपके हाथ में है। 

सुदर्शन क्रिया, एक शक्तिशाली साँस लेने की तकनीक है, जिसने विवाहित जोड़ों को भी लाभ पहुँचाया है। सुदर्शन क्रिया आपके जीवन की क्वालिटी को बढ़ता है। 

 

सुदर्शन क्रिया पर शोध से पता चला है की -

सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से दो सप्ताह के भीतर तनाव हार्मोन कोर्टिसोल में 56.6% की कमी देखी गयी है। तनाव कम होने से कपल्स एक-दूसरे के साथ हारमनी का अनुभव करते है।

सुदर्शन क्रिया के अभ्यास के एक सप्ताह के भीतर इँसान की जीवन संतुष्टि में 21% की वृद्धि देखि गयी है। जीवन संतुष्टि में सुधार, शाँती की भावना, कपल्स के बीच की परिपक्वता को बढ़ाती है।  

सुदर्शन क्रिया के लगातार अभ्यास से छह सप्ताह में इम्यून सेल काउंट्स (लिम्फोसाइट्स) में 33% की वृद्धि देखि गयी है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर फिट रहता है। फिट शरीर का मतलब है फिट दिमाग। फील-गुड हार्मोन दर्द को रोकते हैं। इन हार्मोन्स की वजह से लोग खुश महसूस करते हैं। 

क्रिया के लगातार अभ्यास से नींद की गुणवत्ता तीन गुना अधिक बढ़ जाती है। इस प्रकार, जोड़े अपने काम पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, समय सीमा से पहले अपना काम पूरा कर सकते हैं और अपने पार्टनर्स को ज्यादा समय दे सकते हैं।

 

कुछ टेस्टीमोनिअल्स, जहाँ कपल्स बता रहे है कैसे सुदर्शन क्रिया की मदद से उनके और उनके पार्टनर्स के बीच हारमनी और बढ़ी है।

 

मनीषा और अजय गुप्ता

सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास के बाद, हमने एक-दूसरे की देखभाल करने, एक-दूसरे के विचारों को समझने और अच्छी तरह से बंधने में गुणवत्तापूर्ण समय बिताना शुरू कर दिया है।सुदर्शन क्रिया सीखने से पहले कहीं न कहीं इन सबकी कमी थी।

 

नीरज और संजीव कुमार नागर

सुदर्शन क्रिया ध्यान कार्यक्रम में शामिल होने से पहले हम दोनों का जीवन बहुत कठिन था। छोटे-छोटे फैसले लेना भी हमारे लिए आसान काम नहीं था। इस अभ्यास ने जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण को काफी हद तक बदल दिया है और हमें एक दूसरे के प्रति अधिक शाँत और धैर्यवान बना दिया है। इसने हमें अपनी स्थायी शाँती प्राप्त करने में मदद की।

 

भावना और हरीश पाल

मैं हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित था। मैं और मेरे पति एक तनावपूर्ण जीवन         जी रहे थे। हैप्पीनेस प्रोग्राम करते हुए मुझे समझ आया कि बीमारियों का इलाज संभव है। इन बीमारियों को हमारी साँसों से नियंत्रित किया जा सकता है। सुदर्शन क्रिया वह साधन है जो हमें अधिक खुश, स्थिर और एक दूसरे के साथ सद्भाव में रखता है।अब हम दोनों दवा मुक्त जीवन जी रहे हैं। योगिक और आध्यात्मिक मार्ग हमें यह एहसास कराता है कि बाधाओं के बावजूद भी जीवन सुचारू रूप से चल सकता है।

 

“शादी एक ऐसी संस्था है जहाँ आप अपने साथी के लिए 100% प्रतिबद्ध होते हैं। उन्हें यह भरोसा दें कि आप उन्हें समझते हैं” - गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर।