ज्ञान के लेख (Wisdom)

गुरु पूर्णिमा

"मनुष्य जन्म मिलना भाग्य की बात है,  मनुष्य जन्म में ज्ञान मिलना उससे भी बड़ा भाग्य है परन्तु आध्यात्मिक पथ मिलना सबसे बड़ा सौभाग्य है |"

-गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, गुरुपूर्णिमा २०१९ की संध्या पर |

आप सभी ने प्रचुरता में आशीर्वाद प्राप्त किया है, तो समृद्ध अनुभव करें |  सबसे पहले तो मनुष्यरूप में जन्म लेना भाग्य की बात है |  धरती पर मौजूद असंख्य प्राणियों में मनुष्य जन्म मिलना अपने आप में एक आशीर्वाद है |  और मनुष्य रूप में जन्म लेकर ज्ञान में रहना उससे भी बड़ा आशीर्वाद है | कल्पना कीजिये कि आप एक मनुष्य हैं और आपको किसी भी प्रकार का कोई ज्ञान नहीं है | तब जीवन कैसा होता ?  ज्ञान एक बड़ा आशीर्वाद है | और ज्ञान के साथ एक आध्यात्मिक पथ पर होना सबसे महान आशीर्वाद है | आज का दिन यह याद करने का दिन है कि हम कितने भाग्यशाली हैं और प्रसन्न अनुभव करें |  ऐसा जान लें कि कृपा की कोई कमी नहीं है, जीवन में चमत्कार की कोई कमी नहीं है ; किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है | ऐसा जानकार आगे बढ़ें |  वही गुरु पूर्णिमा है|

 ज्ञान दो प्रकार का है -

1.  शिक्षा-  यानी पढ़ाई-लिखाई |
2.  दूसरा है- दीक्षा | दीक्षा अर्थात उपक्रम |  उपक्रम अर्थात अनंत के द्वार खोल देना ! वही दीक्षा है |

शिक्षा मतलब जानकारी |  एक शिक्षागुरु हैं - वे गुरु आपको ज्ञान देते हैं | दूसरे गुरु वे हैं, जो तरंगों के माध्यम से आपके द्वार दूसरी दुनिया के लिए खोल देते हैं | वे दीक्षागुरु होते हैं |  आपके पास शिक्षा और दीक्षा दोनों है | यहाँ बहुत से विद्वान और बुद्धिजीवी हैं लेकिन वे दीक्षित नहीं हैं, लेकिन उन्हें अनंत के लिए; तरंगों की एक दूसरी दुनिया के लिए आरम्भ नहीं किया गया है | 
 
और मंत्र आपको चेतना के उस स्तर पर ले जाते हैं जिसे अतर्क्य कहते हैं | कुछ भी जो तर्क के परे है आप उसे चमत्कार कहते हैं | इस प्रकार जीवन को सुन्दरता के, अजूबों के संसार में आरम्भ करते हैं |

नए ज्ञान पत्र और वीडियो के लिए सब्स्क्राइब कीजिये

गुरुदेव से जुड़ें

दि श्री श्री ऐप

गुरुदेव के ब्लॉग, फेसबुक, ट्विटर और लाइव वार्ता से ज्ञान प्राप्त करें ।

आई.फोन | एंड्राइड

क्या आप एक तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन की खोज में हैं ?