उत्सव

नरक चतुर्दशी महत्त्व | Significance of Narak Chaturdashi | Diwali 2023 | दिवाली 2023

नरक चतुर्दशी (काली चौदस, रूप चौदस, छोटी दीवाली या नरक निवारण चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है) ए हिंदू त्योहार है, जो हिंदू कैलेंडर अश्विन महीने की विक्रम संवत्में और कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (चौदहवें दिन) पर होती है। यह दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव का दूसरा दिन है।

हिन्दू साहित्य बताते हैं कि असुर (राक्षस) नरकासुर का वध कृष्ण, सत्यभामा और काली द्वारा इस दिन पर हुआ था।यह दिन सुबहधार्मिक अनुष्ठान, उत्सव और उल्हास के साथ मनाया जाता है।

नरक चतुर्दशी कथा | Narak Chaturdashi story

मैंने भागवत नहीं पढ़ी है। मैं इस विषय में ज्यादा नहीं जनता। परन्तु मैंने सुना है कि भगवान् कृष्ण ने एक देश जो कि वर्तमान में ईराक है, को मुक्त कराया था। नरकासुर नामक एक राक्षस उस समय ईराक पर शासन करता था। उसकी 16000 उपपत्नियां (रखैलें) थीं और वह सभी को सताया करता था। उस देश की समस्त जनता परेशान थी। उसके पुत्र का नाम भागदत्त था और भागदत्त के कारण ही उस शहर को बग़दाद के नाम से जाना जाता है। अतः कहा जा सकता है कि ईराक आज जो सह रहा है, वो 5000 हजार वर्षों पहले भी उसके साथ घटित हो चुका है। 5000 वर्ष पहले भी ईराक में इसी प्रकार की शासन व्यवस्था थी। जब मैं ईराक में था तो कुर्दिस्तान में लोगों ने मुझे बताया कि वहां सैकड़ों गाँव ऐसे हैं, जिनमें एक भी पुरुष नहीं हैं क्योंकि सद्दाम हुसैन ने सभी पुरुषों को मार दिया है। उन सैकड़ों गावों में लोग इतने कष्ट में थे। हमने कुछ ग्रामीणों से बात की और वे सब की सब महिलायें थीं। वे सामने आ कर अपनी दुःखभरी कहानी सुना रही थीं।

यह बहुत ही निराशाजनक है कि इस युग में भी ऐसी असुरी प्रकृति की सोच विद्यमान हो सकती है। आपने युगांडा में भी इसी प्रकार की घटनाओं के विषय में सुना होगा। किसी ने फ्रिज में बहुत सारी खोपड़ियाँ इकट्ठी कर रखी थीं। नहीं सुना है क्या इसके बारे में? हाँ! और कम्बोडिया में भी लाखों लोग सताए जाते हैं, यहाँ तक कि आज भी वहां इस प्रकार की ज्यादतियां देखने को मिल जाती हैं। कम्बोडिया में एक कम्युनिस्ट जनरल ने सभी को खेती करने के लिए कहा। और लोगों को खेती करना नहीं आता था, जो लोग व्यापारी थे, खेती के बारे में कुछ नहीं जानते थे, उसने उनपर जबरदस्ती की। जिसने भी उसकी बात मानने से इनकार किया जनरल ने उसे मार दिया। लाखों लोग मारे गए। कम्बोडिया की एक तिहाई जनता एक आदमी के हाथों मारी गई।

अतः ऐसी आसुरी मानसिकता 5000 वर्ष पहले भी विद्यमान थी। नरकासुर ने 16000 स्त्रियों से जबरदस्ती विवाह किया, उन्हें बंदी बना के रखा और अपना दास बना लिया। अतः जब वो श्रीकृष्ण के हाथों मारा गया तो उन सभी स्त्रियों का उद्धार हो गया। श्रीकृष्ण ने उन्हें मुक्त कर दिया। इसके बाद उन 16000 स्त्रियों ने कहा कि हम सभी आत्महत्या कर लेंगे। वे सभी सामूहिक आत्महत्या करना चाहती थीं क्योंकि उन दिनों स्त्रियों के लिए वर्जित था कि वे बिना पति के रहें। उन्हें समाज में वो सम्मान नहीं मिलता था, विशेषकर एक आसुरी प्रकृति वाले व्यक्ति के पत्नी को। इसलिए उन सभी ने श्रीकृष्ण से कहा कि ‘इस व्यक्ति के साथ रहने के कारण अब हमारा परिवार हमें नहीं अपनाएगा और ये संसार भी हमें स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि हम उस आसुरी प्रकृति वाले व्यक्ति, जिसने लाखों लोगों के जीवन का विनाश किया है, की पत्नियाँ हैं। इसलिए अच्छा है कि हम सब मर जाएँ।

इस पर श्रीकृष्ण ने उनसे कहा, नहीं! मैं तुम सब को अपना उपनाम दूंगा। तुम्हें अपने आपको “ये या वो” अथवा “नरकासुर की पत्नी” कहलवाने की आवश्यकता नहीं है। श्रीकृष्ण उस काल में एक बहुत ही सम्मानीय एवं जाने - माने व्यक्ति थे। ऐसा करने पर वे सभी स्त्रियाँ मर्यादा के साथ रह सकती थीं, इसलिए उन्होंने कहा कि वे उन स्त्रियों को अपना नाम दे कर अथवा उनके स्वामी बन कर या उन्हें अपना पति मान कर, मर्यादा प्रदान कर रहे हैं। यह एक कथा है, एक पक्ष है। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने नरकासुर की उन सभी 16000 उपपत्नियों (रखैलों) को अपना नाम दे कर एक सम्मान जनक जीवन प्रदान किया। ऐसा कर के उन्होंने कितना अच्छा काम किया ना? इस प्रकार श्रीकृष्ण ने उन्हें एक नया जीवन दिया। परन्तु उनकी वास्तविक पत्नियाँ तो रुक्मिणी, सत्यभामा एवं जाम्बवती ही थीं।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के ज्ञान वार्ता से संकलित

अधिक जानकारी के लिए या प्रतिक्रिया देने के लिए संपर्क – webteam.india@artofliving.org

दीपावली ज्ञान रूपी प्रकाश द्वारा अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त करने का उत्सव है। आईये! दीपावली में सुदर्शन क्रिया का ज्ञान रूपी दीपक जलायें और स्वास्थ्य, आनंद एवं समृद्धि पायें।

साइन अप करें: https://www.artofliving.org/in-hi/online-meditation-breath-workshop

स्वस्थ जीवनशैली के सारे रहस्य जानना चाहते हैं

हमारा मुख्य कार्यक्रम हैप्पीनेस कार्यक्रम अब सच्ची ख़ुशी से कम में काम न चलायें !
स्वस्थ जीवनशैली के सारे रहस्य जानना चाहते हैं